पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।
अपने बजट भाषण के दौरान हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ‘मान’ सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 50 हजार से ज्यादा नौकरियां देकर युवाओं का भरोसा जीता है।



