Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP सरकार के 8 साल पूरे, CM योगी ने पेश किया रिपोर्ट...

UP सरकार के 8 साल पूरे, CM योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सोमवार को 8 साल पूरे कर लिए। सरकार के आठ साल पूरे होने पर CM योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

CM आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर उत्तर प्रदेश सूचना विभाग की बुकलेट का विमोचन किया। इस बुकलेट का विमोचन लखनऊ में किया गया। दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने 2017 में पहली बार राज्य की कमान संभाली थी। तब से वे लगातार 8 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। सरकार की ओर से जारी इस बुकलेट में 8 साल के कामकाज के आधार पर रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

सरकार के 8 साल पूरे होने पर CM योगी ने निर्देश दिया है कि केंद्र सरकार और UP सरकार ने ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं, इन उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराने के लिए 25, 26 एवं 27 मार्च 2025 को सभी जनपदों में ‘जनपदीय विकास उत्सव’ आयोजित किए जाने हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी के आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं. साथ ही जनपद में लोकार्पित एवं शिलान्यास की गईं समस्त परियोजनाओं के शिलापट्ट (रिप्लिका) की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाए।

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने फिर से सरकार बनाई और इस बार गठबंधन ने 275 सीटों पर जीत दर्ज की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments