Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
पंजाब सरकार का बड़ा Action, इस अफसर को किया Suspend
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब सरकार का बड़ा Action, इस अफसर को किया Suspend

पंजाब सरकार का बड़ा Action, इस अफसर को किया Suspend

पंजाब सरकार की एक बड़ी कार्रवाई शहर के एक अधिकारी के खिलाफ देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि डीसी जालंधर हिमांशु अग्रवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानूनगो वरिंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया है। डिप्टी कमिश्नर ने वरिंदर के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की है और उनसे शाहकोट के सब रजिस्ट्रार का चार्ज भी वापस ले लिया है।

गौरतलब है कि वरिंदर कुमार को हाल ही में पटवारी से कानूनगो के पद पर पदोन्नत किया गया था। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान वरिंदर का मुख्यालय तहसील शाहकोट रहेगा। उन्होंने बताया कि कानूनगो के खिलाफ लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों की ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अनियमितताओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानूनगो का निलंबन भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक चेतावनी के तौर पर काम करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments