Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent News8th Pay Commission: बेसिक सैलरी बढ़कर हो जाएगी 51,480 रुपये, जानें...

8th Pay Commission: बेसिक सैलरी बढ़कर हो जाएगी 51,480 रुपये, जानें पूरी डिटेल

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग का इंतजार तेजी से बढ़ रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 30 प्रतिशत का उछाल देखने को मिल सकता है। लेकिन लोगों के मन में कई सवाल हैं कि किस पे-लेवल पर कितनी सैलरी मिलेगी और फिटमेंट फैक्टर क्या हो सकता है, तो आइए आपको इन सभी सवालों के जवाब बताते हैं।

8वां वेतन आयोग

वहीं, 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन बढ़ोतरी का लाभ 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इसे कब लागू किया जाएगा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग का कामकाज अप्रैल 2025 से शुरू होगा और इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है।

हालांकि, इसके लिए सभी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था और इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा। लेकिन आयोग की पूरी प्रक्रिया में 18 महीने का समय लगता है। ऐसे में यह कहना बहुत मुश्किल है कि 1 जनवरी 2026 तक इसे लागू किया जा सकेगा या नहीं। आमतौर पर सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग नियुक्त करती है। इस हिसाब से 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू हो जाना चाहिए।

फिटमेंट फैक्टर क्या होगा?

केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर सबसे अहम भूमिका निभाता है, 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 फीसदी था, जिसकी वजह से न्यूनतम सैलरी 7 हजार रुपये से बढ़कर 18 हजार रुपये हो गई। अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन अलग-अलग अनुमान हैं, ये 1.92, 2.08 और 2.86 हैं, अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 है तो न्यूनतम सैलरी 18 हजार से बढ़कर 51,480 रुपये हो सकती है।

क्या 8वें वेतन आयोग में DA जारी होगा?

हर नए वेतन आयोग में शुरुआत में महंगाई भत्ता रीसेट किया जाता है, अभी 7वें वेतन आयोग में DA 53 फीसदी है, इसमें अभी 3 फीसदी की बढ़ोतरी होनी है, इसके बाद जुलाई में एक बार फिर इसे रिवाइज किया जाना है, लेकिन 8वें वेतन आयोग में इसे जीरो से रीसेट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments