Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली वालों हो जाओ तैयार! पड़ने वाली है झुलसने वाली गर्मी, आज...

दिल्ली वालों हो जाओ तैयार! पड़ने वाली है झुलसने वाली गर्मी, आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में होली के बाद से मौसम नरम बना हुआ है। अभी तक गर्मी तेज नहीं हुई है। अब इस सप्ताह के अंत से पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 और 21 मार्च को बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही 10-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। बुधवार सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 71 फीसदी रहा।

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 21 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और 24 मार्च तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग का कहना है कि 25 मार्च से 27 मार्च के दौरान तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास होगा। आसमान साफ ​​रहने से गर्मी का एहसास ज्यादा होगा।

AQI 169 दर्ज

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह छह बजे वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और AQI 169 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments