Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाबी युवक की कनाडा में मौत, घर में मचा कोहराम

पंजाबी युवक की कनाडा में मौत, घर में मचा कोहराम

रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए युवक की मौत की बुरी खबर से घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कस्बा भगता भाई के युवक कमलदीप सिंह (29) की बीती रात कनाडा के शहर सरे में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक युवक के पिता सुखमंदर सिंह ने भारी मन से बताया कि उसके बेटे कमलदीप सिंह की शादी वर्ष 2018 में बरनाला की जसप्रीत कौर के साथ हुई थी।

दंपति उच्च शिक्षा और बेहतर जिंदगी की तलाश में कनाडा गए थे, लेकिन जाते समय उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि विदेश में रहना उनकी खुशियां छीन लेगा। सुखमंदर सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह उनका बेटा और बहू खाना खाकर सो गए, लेकिन अगली सुबह जब जसप्रीत कौर ने अपने पति को जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments