Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCM योगी का निर्देश- समस्याओं का निदान कराएं, 150 लोगों की सुनीं...

CM योगी का निर्देश- समस्याओं का निदान कराएं, 150 लोगों की सुनीं समस्याएं

CM ने कहा कि सरकार ‘सबका विश्वास, सबका विकास’ के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। CM ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं और उन्हें विकास से जोड़ें।

पीड़ितों की समस्या के समाधान के लिए संकल्पित है सरकार

CM योगी रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में पीड़ितों की समस्याएं सुन रहे थे। वह खुद मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात की और सभी को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

सभी के प्रार्थनापत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित व संतोषजनक निस्तारण के निर्देश देते हुए CM ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या के समाधान के लिए कृतसंकल्पित है।

इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी सरकार

जनता दर्शन में CM के पास कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए, जिस पर CM ने भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए पूरी मदद करेगी। CM ने इलाज से संबंधित एस्टीमेट मांगा। उन्होंने राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निपटाने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments