Sunday, February 8, 2026
Google search engine
Home Current News चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में कौन मारेगा बाजी, भारत या न्यूजीलैंड? जानें दोनों...

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में कौन मारेगा बाजी, भारत या न्यूजीलैंड? जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

0

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वहीं न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला होगा। लेकिन इस खिताबी मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है? क्या रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीत पाएगी? दरअसल, वनडे फॉर्मेट में भारत बनाम न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या कहता है? दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड से पता चलता है कि वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या है?

वनडे फॉर्मेट में अब तक भारत और न्यूजीलैंड 119 बार आमने-सामने हुए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 61 बार हराया है। जबकि न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 बार हराया है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 7 मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए हैं। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मैच में आमने-सामने हुए थे। इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड 2 बार आमने-सामने हुए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड बराबर है।

दोनों टीमों का टूर्नामेंट में कैसा रहा है सफर?

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद उसने ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया था। जबकि, भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस तरह अब तक भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं। जबकि न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान को भी हराया है। इसके अलावा उसने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। टूर्नामेंट में अब तक न्यूजीलैंड को सिर्फ भारत के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here