Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
पंजाब के युवाओं के लिए खुशखबरी, CM मान ने किया ये बड़ा ऐलान
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब के युवाओं के लिए खुशखबरी, CM मान ने किया ये बड़ा...

पंजाब के युवाओं के लिए खुशखबरी, CM मान ने किया ये बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हजारों युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। CM मान ने आज चंडीगढ़ में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी देने का आंकड़ा 51 हजार को पार कर गया है। इसके साथ ही उन्होंने आज ऐलान किया कि पंजाब में युवाओं को 50 हजार और सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि मिशन रोजगार के तहत 763 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। जल्द ही पंजाब सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देने में एक लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी।

CM मान ने कहा कि वह पंजाब के युवाओं को हाथ में टिफिन थामे देखना चाहते हैं, ताकि वे नशे के दलदल में न फंसें। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी सभी समस्याओं की जड़ है। पंजाब में सरकारी विभागों में पद खाली होते ही सरकार उन्हें भर देती है। अब तक दी गई 51 हजार सरकारी नौकरियों में से किसी भी नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती नहीं दी गई है। पंजाब सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दे रही है, किसी तरह की सिफारिश नहीं चल रही है। सीएम ने आगे कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पंजाब का कोई भी व्यक्ति विदेश न जाए।

अमेरिका से युवाओं को वापस भेजने की घटना ने हमारी आंखें खोल दी हैं। पंजाब सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। रोड सेफ्टी फोर्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जवानों को 144 पूरी तरह सुसज्जित वाहन दिए गए हैं। इसकी शुरुआत पिछले साल फरवरी में हुई थी, जिसकी वजह से राज्य में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 48.10 फीसदी की कमी आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments