Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअबू आजमी बजट सत्र तक के लिए सस्पेंड, औरंगजेब को लेकर दिया...

अबू आजमी बजट सत्र तक के लिए सस्पेंड, औरंगजेब को लेकर दिया ये विवादित बयान

मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के बाद महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र का बजट सत्र 3 मार्च से शुरू हुआ और 26 मार्च को समाप्त होगा।

UP बजट सत्र के आखिरी दिन CM योगी ने विधान परिषद में अबू आजमी के बयान का जिक्र किया। योगी ने कहा- भारत की आस्था को रौंदने वाले व्यक्ति का महिमामंडन करने वाले सदस्य को सपा से निकाल देना चाहिए। उन्हें (अबू आजमी) यहां बुलाइए। उत्तर प्रदेश ऐसे लोगों का इलाज करने में देरी नहीं करता।

जानिए पूरा विवाद क्या है…

3 मार्च 2025: औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए, वह क्रूर शासक नहीं 3 मार्च को आजमी ने कहा था- हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता। छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच लड़ाई धार्मिक नहीं बल्कि सत्ता और धन के लिए थी। अगर कोई कहता है कि यह लड़ाई हिंदू और मुस्लिम की थी तो मैं इस पर विश्वास नहीं करता।

4 मार्च 2025: मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ा गया, बयान वापस लेता हूं बयान पर विवाद के बाद आजमी ने कहा- मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। लेकिन फिर भी अगर किसी को मेरे शब्दों से ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द, अपना बयान वापस लेता हूं। मैंने वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने लिखा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या किसी अन्य महापुरुष के बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है।

डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने बयान का विरोध करते हुए कहा था कि अबू आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments