Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsToday's Horoscope: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें दैनिक राशिफल

Today’s Horoscope: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन खुशहाल रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में किसी परिचित से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर बन सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आने की संभावना है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते हैं। अपनों के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। व्यापार में सहयोगियों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की संभावना है, सतर्क रहें। वाहन आदि का उपयोग भी संभलकर करें।

सिंह राशि

आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, सावधानी बरतें। व्यापार में सहयोगी या पार्टनर से सतर्क रहें, वरना नुकसान हो सकता है। नया लेन-देन करने से बचें और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

कर्क राशि

आज सोच-समझकर निर्णय लें, विशेषकर व्यापार से जुड़े मामलों में। नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन चलाने में सतर्क रहें।

कन्या राशि

आज मन अशांत रह सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है और कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें और जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और नया मकान या जमीन खरीदने का योग बन सकता है। किसी विशेष काम से बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से दूर रहें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन किसी परिचित के कारण विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर में नया मेहमान आ सकता है।

धनु राशि

आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें। यदि किसी काम को लंबे समय से सोच रहे थे, तो आज पूरा होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में नुकसान हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। विवाद की स्थिति में खुद का बचाव करें।

मकर राशि

आज परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और अधिकारी वर्ग से संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। हालांकि, पड़ोसी से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है और नया वाहन खरीदने का योग बन सकता है।

मीन राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक समस्या से राहत मिल सकती है, लेकिन मन थोड़ा उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें और लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments