Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsAAP ने लुधियाना वेस्ट से बनाया संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार, केजरीवाल जाएंगे...

AAP ने लुधियाना वेस्ट से बनाया संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार, केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। कहा जा रहा था कि पंजाब से संजीव अरोड़ा की जगह केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि, पार्टी ने इस संबंध में कोई खुला बयान नहीं दिया।

इस बीच आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राज्यसभा सांसद और उद्योगपति संजीव अरोड़ा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। यह जानकारी पार्टी की ओर से जारी की गई। संजीव अरोड़ा साल 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे।

माना जा रहा है कि अब केजरीवाल का राज्यसभा सांसद बनना लगभग तय है। आम आदमी पार्टी के लुधियाना वेस्ट से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में निधन हो गया था।

विपक्ष ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहा है-आप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजने की चर्चाओं पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पार्टी स्तर पर अभी तक ऐसी कोई बात नहीं हुई है। विपक्ष ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहा है। विपक्षी नेता विधानसभा के अंदर कोई मुद्दा नहीं उठा सकते और न ही कुछ कह सकते हैं, इसलिए गुमराह करने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं।

कौन हैं संजीव अरोड़ा?

संजीव अरोड़ा का मुख्य कारोबार एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में है। वे पिछले तीन दशक से रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी चला रहे हैं। उनकी कंपनी अमेरिका को एक्सपोर्ट करती है और वर्जीनिया में उनका ऑफिस है। संजीव अरोड़ा ने चंडीगढ़ रोड पर हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स भी विकसित किया है, जो 70 उद्योगों के लिए हब के रूप में काम करता है।

2018 में उन्होंने फेमेला फैशन लिमिटेड कंपनी लॉन्च की और महिलाओं के कपड़ों का ब्रांड फेमेला की स्थापना की। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने मेटल बिजनेस में भी कदम रखा, जिसकी मेक इन इंडिया स्कीम के तहत सुजुकी मोटर्स के साथ पार्टनरशिप है। पंजाब से राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 10 अप्रैल 2022 को शुरू हुआ। संजीव अरोड़ा का कार्यकाल 2028 तक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments