Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैं - पीएम मोदी

कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैं – पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का विरोध करने वालों की रविवार (23 फरवरी) को तीखी आलोचना की। बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने आलोचकों पर निशाना साधते हुए उन्हें देश को कमजोर करने वाली विदेशी ताकतों की तरह बताया है। पीएम मोदी ने प्रयागराज में जारी महाकुंभ को ‘एकता का महाकुंभ’ करार दिया। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग “हमारे त्योहारों, परंपराओं और रीति-रिवाजों का दुरुपयोग करते हैं।

आपको बताए पीएम मोदी ने कहा, नेताओं का एक वर्ग, धर्म का मखौल उड़ाता है, उपहास उड़ाता है। लोगों को तोड़ने में जुटा है और बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती हैं। वहीं पीएम ने मेले में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा लोगों को प्रदान की गई सेवाओं की भी सराहना की। कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में अपनी सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इस साल के बजट में इस बीमारी से लड़ने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं और यह निर्णय लिया गया है कि कैंसर की दवाएं सस्ती की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments