Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी बने निर्वाचन आयुक्त
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी बने निर्वाचन आयुक्त

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी बने निर्वाचन आयुक्त

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी अब भारतीय निर्वाचन आयोग में निर्वाचन आयुक्त होंगे। 1989 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी विवेक जोशी ने पिछले साल एक नवंबर को केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था। डॉ. विवेक जोशी की भारतीय निर्वाचन आयोग में नियुक्ति के साथ ही अब हरियाणा में नए मुख्य सचिव की तैनाती की जाएगी।

1990 बैच के पांच अधिकारियों में से किसी को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। इनमें सबसे सीनियर सुधीर राजपाल और डॉ. सुमिता मिश्रा हैं। इसके अलावा 1990 बैच के ही अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण और राजा शेखर वुंडरू मुख्य सचिव बनने की दौड़ में हैं। अनुराग रस्तोगी 30 जून और आनंद मोहन शरण 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में मुख्य सचिव पद के लिए सुधीर राजपाल, डॉ. सुमिता मिश्रा और राजा शेखर वुंडरू में से किसी एक की नियुक्ति हो सकती है।

विवेक जोशी संभाल चुके हैं ये जिम्मेदारी

लंबे समय तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रहे विवेक जोशी हरियाणा के मुख्य सचिव बनने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी उठाने के बाद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इससे पहले उन्होंने चार साल तक केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के रूप में कार्य किया। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक और देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं। कपड़ा मंत्रालय (2001-2006) में निदेशक के रूप में काम किया।

पीएम मोदी की गुड बुक में शामिल हैं डॉ जोशी

पीएम मोदी की गुड बुक में शामिल जोशी हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में उपायुक्त रहने के साथ ही निगरानी और समन्वय के प्रमुख सचिव तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में काम कर चुके जोशी 2014-2017 में केंद्रीय वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे हैं।

तब वह सार्वजनिक खरीद नीति तैयार करने में सरकार को सलाह दिया किया करते थे। इससे पहले केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (2010-2014) में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है। उन्होंने बाल अधिकार और बाल संरक्षण के क्षेत्र में काफी काम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments