Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedUS से 119 अवैध प्रवासियों को लेकर आज अमृतसर रात उतरेगा विमान

US से 119 अवैध प्रवासियों को लेकर आज अमृतसर रात उतरेगा विमान

अमेरिका ने अपनी अवैध प्रवास नीति को सख्त करते हुए 119 भारतीय प्रवासियों को निर्वासित कर दिया है। ये सभी लोग शनिवार, 15 फरवरी 2025 की रात अमृतसर हवाई अड्डे पर विशेष विमान से पहुंचने वाले है। यह दूसरी बार है जब डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किया गया है।

कहां-कहां के लोग हुए निर्वासित?

निर्वासित किए गए लोगों में सबसे ज्यादा 100 लोग पंजाब और हरियाणा से हैं।

  • पंजाब – 67
  • हरियाणा – 33
  • गुजरात – 8
  • उत्तर प्रदेश – 3
  • गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान – 2-2
  • हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर – 1-1

इसके अलावा, चार महिलाएं और दो नाबालिग भी शामिल हैं, जिनमें एक छह साल की बच्ची भी है। अधिकतर लोगों की उम्र 18 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान अमृतसर एयरपोर्ट पर रात 10 बजे डिपोर्ट किए गए भारतीयों को रिसिव करेंगे।

अमेरिका में बढ़ी सख्ती, भारत में चिंता

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद, अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। पिछले महीने ही पहले समूह को भारत भेजा गया था और अब दूसरा समूह अमृतसर पहुंचा है। अधिकारियों के अनुसार, तीसरे विमान से 157 और भारतीयों को 16 फरवरी को भारत भेजा जाएगा।

कैसे पहुंचे थे ये लोग अमेरिका?

इनमें से कई लोग गलत दस्तावेजों के सहारे अमेरिका पहुंचे थे, जबकि कुछ लोगों ने दक्षिण अमेरिका और मैक्सिको के रास्ते अवैध रूप से अमेरिकी सीमा पार की थी।

परिवारों की चिंता और सरकार की प्रतिक्रिया

अवैध तरीके से विदेश जाने वाले भारतीयों की बढ़ती संख्या सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पंजाब और हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में अमेरिका, कनाडा और यूरोप जाने की लालसा युवाओं को गलत तरीकों का सहारा लेने पर मजबूर कर रही है।

सरकार ने इस मामले में अब एजेंटों और दलालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है, जो अवैध प्रवास का झांसा देकर युवाओं को धोखा देते हैं।

आगे क्या होगा?

भारत लौटने के बाद, इन निर्वासित लोगों की पूछताछ होगी और फिर उन्हें उनके गृह राज्यों को भेजा जाएगा। इसके अलावा, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इन मामलों की जांच कर सकती हैं कि किन एजेंटों के माध्यम से ये लोग अमेरिका पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments