Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsBJP बना सकती है दिल्ली में दो डिप्टी CM? रेस में सबसे...

BJP बना सकती है दिल्ली में दो डिप्टी CM? रेस में सबसे आगे इस महिला विधायक का नाम

दिल्ली में कौन बनेगा सीएम, कौन बनेगा डिप्टी सीएम और कौन बनेगा मंत्री, इस पर सस्पेंस गहराता जा रहा है, सीएम की रेस में कई नाम हैं। लेकिन एक नाम सबसे आगे है जिसके बारे में हर तरफ चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BJP दिल्ली में भी डिप्टी सीएम बना सकती है। पूर्वांचल से किसी और महिला को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, दिल्ली बीजेपी की एक बड़ी महिला नेता ने सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में इस बात के संकेत दिए हैं।

अलग-अलग जाति समूह के दावेदार

जाट, पूर्वांचली, सिख, महिलाएं और दलित समेत विभिन्न जातियों और समूहों के लोगों को दिल्ली की सत्ता का दावेदार माना जा रहा है। कौन किस सीट पर जीतेगा, यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है। लेकिन कयासों का दौर जारी है। सूत्रों के हवाले से संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

रिचा पांडेय मिश्रा का एक्स पोस्ट

इन संभावनाओं को हवा देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रिचा पांडेय मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है, “पूर्वांचल का सूर्योदय।” तस्वीर में करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा और लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा नज़र आ रहे हैं। दोनों ही पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं। अब इस पोस्ट के बाद चर्चा है कि क्या ये दोनों चेहरे दिल्ली की सत्ता के शीर्ष पद के दावेदार हैं?

दो डिप्टी के फॉर्मूले पर विचार?

BJP दो डिप्टी सीएम के फॉर्मूले पर विचार कर सकती है. ऐसे में एक पूर्वांचली दूसरा किसी महिला को इसकी जिम्मेदारी दी जा सकती है, इस बार बीजेपी से चार पूर्वांचली विधायक चुने गए हैं, महिलाओं की संख्या चार है।

कपिल मिश्रा भी दावेदार?

बीजेपी से जीतने वाले चार पूर्वांचलियों में कपिल मिश्रा, अभय वर्मा, पंकज सिंह और चंदन चौधरी शामिल हैं। पूर्वांचल नेतृत्व के पक्ष में जो चीजें जा रही हैं, वो हैं साल के अंत में होने वाले बिहार चुनाव। पूर्वांचलियों के बीच सबसे लोकप्रिय चेहरा कपिल मिश्रा हैं। कपिल मिश्रा का गोरखपुर से नाता है।

कपिल मिश्रा की मां पूर्व बीजेपी नेता रह चुकी हैं। कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदुत्व की पहचान बनाई है। वहीं दरभंगा से लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा भी मजबूत दावेदार हैं क्योंकि उनका आरएसएस से संबंध है। वे पार्टी के पुराने नेता हैं।

रेस में कौन कौन महिला नेता?

दिल्ली की शालीमार बाग सीट से रेखा गुप्ता, ग्रेटर कैलाश से शिखा रॉय, नजफगढ़ से नीलम पहलवान और वजीरपुर से पूनम शर्मा विधायक बनी हैं। इन चारों में से किसी एक के सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने की चर्चा है। इनमें रेखा गुप्ता का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। हालांकि जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस दौड़ से दूर हैं।

महिला डिप्टी सीएम की दावेदारी इसलिए मजबूत मानी जा रही है क्योंकि इस बार दिल्ली में 43 फीसदी महिलाओं ने भाजपा को वोट दिया है। यह पिछली बार से आठ फीसदी ज्यादा है। यहां आपको बता दें कि ये सारे समीकरण दिल्ली के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। इसको लेकर चर्चाएं चल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments