Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedदिल्ली में किसकी सरकार? जानिए कब और कहां देख सकते हैं...

दिल्ली में किसकी सरकार? जानिए कब और कहां देख सकते हैं LIVE अपडेट || Delhi Election Results 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद हर किसी को जिस दिन का इंतजार था और दिन आ गया हैं… ये फाइनल हो जाएगा की आने वाले 5 साल दिल वालों की दिल्ली में कमल खिलेगा या फिर जनता झाड़ू का साथ देती है…

दिल्ली के 11 जिलों के 19 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। AAP और BJP के मुख्यालयों पर मतगणना के नतीजों के पल-पल के अपडेट से वाकिफ होने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मुख्यालयों पर पार्टियों के वरिष्ठ नेता, मीडियाकर्मी और कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के लिए मौजूद रहेंगे।

AAP और बीजेपी में कड़ी टक्कर

वहीं आपको बता दें 25 साल के बाद इस बार हर हाल में सत्ता में वापसी करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। साल 2020 के चुनाव में कुल 70 सीट में से AAP के खाते में 62 सीटें आई थीं जबकि BJP को केवल 8 सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी |

दिल्ली चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट देखने के लिए

  • चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट: eci.gov.in
  • ECI का रिजल्ट पोर्टल: results.eci.gov.in
  • दिल्ली चुनाव 2025 के Live Updates, Mint की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे।

चुनाव आयोग (ECI) द्वारा 8 फरवरी, शनिवार को सुबह 7:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। शुरुआती रुझान सुबह 7:30 बजे से आने लगेंगे, लेकिन सीटवार विजेता पूरे दिन घोषित किए जाएंगे। मतगणना समाप्त होने की संभावना शाम 6:00 बजे तक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments