Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedBJP या AAP कौन करेगा दिल्ली के दिल पर राज? आ गया...

BJP या AAP कौन करेगा दिल्ली के दिल पर राज? आ गया नतीजे का दिन

Delhi Election Result 2025: दिल्ली के दिल में बसे नेताओं के लिए आज की रात बड़ी रात है। सुबह 8 बजे से स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम के साथ वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग और प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी पार्टियां अपनी जीत का दावा करते हुए नतीजों का इंतजार कर रही हैं। यह इंतजार शनिवार दोपहर तक खत्म हो जाएगा।

5 फरवरी को हुआ था मतदान

70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को एक चरण में मतदान हुआ था। इसमें 60.54 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस चुनाव में 699 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। राजनीतिक मुकाबले की बात करें तो दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। पिछले दो चुनावों में शून्य पर सिमटने वाली कांग्रेस ने भी इस बार पूरी ताकत से चुनाव लड़ा। हालांकि मुकाबला त्रिकोणीय नहीं था, लेकिन कांग्रेस के दमदार प्रचार की वजह से दिलचस्प जरूर रहा।

इन सीटों पर सबकी नजर

वैसे तो किसी भी चुनाव में हर सीट का अपना महत्व होता है, लेकिन वीआईपी सीटों पर सबकी खास नजर रहती है। दिल्ली में कई ऐसी सीटें हैं, जिन पर सबकी नजर टिकी हुई है। इसमें पहली सीट नई दिल्ली विधानसभा सीट है। यहां से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है।

आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। प्रवेश वर्मा दिल्ली में भाजपा के बड़े नेता हैं और संदीप दीक्षित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं। दूसरी विधानसभा सीट कालकाजी है। यहां से दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को और भारतीय जनता पार्टी ने रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है।

ओवैसी ने दिल्ली चुनाव में डाला मसाला

असदुद्दीन ओवैसी ने भी दिल्ली चुनाव में मसाला डाला है। उन्होंने ओखला विधानसभा सीट और मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। ओखला सीट से शिफा-उर-रहमान और मुस्तफाबाद से ताहिर हुसैन चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पर दिल्ली दंगों का आरोप है। शिफा-उर-रहमान आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

कौन क्या दावा करता है?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का दावा है कि उनकी पार्टी करीब 50 सीटें जीतेगी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह फिर से सरकार बनाएगी। अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के दावों से इतर ज्यादातर एग्जिट पोल का अनुमान है कि बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर सकती है, दो सर्वे में दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में आएगी।

एक्सिस माई इंडिया का कहना है कि बीजेपी को 45-55 सीटें मिल सकती हैं, आम आदमी पार्टी को 15-25 सीटें मिलने का अनुमान है, दिल्ली के साथ ही यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आएंगे, यहां मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments