Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsDelhi Assembly Election : 70 सीटों पर आज मतदान, 699 उम्मीदवार उतरे...

Delhi Assembly Election : 70 सीटों पर आज मतदान, 699 उम्मीदवार उतरे चुनावी मैदान में

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज मतदान होने जा रहा है। इस चुनाव में सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिसमें 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा और इसका परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा।

अगर बात पिछले विधानसभा चुनावों की करें तो 2015 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीती थी जबकि 2020 के चुनाव में संख्या घटकर 62 रह गई थी। इस बार आम आदमी पार्टी ने हैट्रिक बनाने का दावा किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस भी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

इस बार चुनावी मैदान में कुल 699 उम्मीदवार हैं, जिनमें से कई दागी भी हैं। आम आदमी पार्टी ने 70 में से 44 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। वहीं, कांग्रेस के 29 और भाजपा के कुछ उम्मीदवार भी आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

वहीं इस बार कुल 96 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जो कुल उम्मीदवारों का लगभग 14% हैं।

दिल्ली में कुल 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं, और 1,267 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। चुनाव आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments