Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
क्या दिल्ली चुनाव के दिन स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टी है या नहीं?
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsक्या दिल्ली चुनाव के दिन स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टी है या नहीं?

क्या दिल्ली चुनाव के दिन स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टी है या नहीं?

क्या दिल्ली के स्कूलों में चुनाव की छुट्टी होगी? क्या 5 फरवरी को दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे? ये सवाल इन दिनों दिल्ली में रहने वाले कई अभिभावकों और उनके बच्चों के मन में घूम रहे हैं। सभी को दिल्ली सरकार या शिक्षा विभाग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। दरअसल, राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही स्कूलों की छुट्टी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी 2025 को एक ही चरण में होंगे। मतगणना 8 फरवरी को होगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) पहले ही घोषणा कर चुका है कि चुनाव के दिन दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, दुकानें और उद्योग बंद रहेंगे। ताकि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। यह अवकाश लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का मौका देता है। दक्षिण पश्चिम जिला चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने हाल ही में दक्षिण पश्चिम दिल्ली के शिक्षा उप निदेशक को एक नोटिस जारी किया है।

इसमें बच्चों के लिए ‘प्रभात रैली’ आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह रैली उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जानी थी।

Image

इसके अलावा कई बार मतदान केंद्र बनाए जाने वाले शिक्षण संस्थानों में भी चुनाव से एक दिन पहले छुट्टी घोषित कर दी जाती है। जैसे इस साल दिल्ली चुनाव 2025 के चलते जामिया मिलिया इस्लामिया स्कूल विभाग 4 और 5 फरवरी को बंद रहेगा। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि मतदान की तैयारियां की जा सकें और लोगों को वोट डालने में कोई परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments