Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपद्म पुरस्कारों का ऐलान, ब्राजील के वेदांत गुरू, कुवैत की योगा टीचर,...

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, ब्राजील के वेदांत गुरू, कुवैत की योगा टीचर, देखें पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार (25 जनवरी 2025) को पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा की है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं। भीम सिंह भावेश, डॉ. नीरजा भटला, एथलीट हरविंदर सिंह को पद्म पुरस्कार मिला है।

यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महान कार्य करने वालों को दिया जाता है। ब्राजील के हिंदू आध्यात्मिक नेता जोनास मैसेटी और भारत की विरासत के बारे में लिखने वाले प्रसिद्ध जोड़े ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

इन महान हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर एडवोकेट नीरजा भटला और कुवैत की योग चिकित्सक शेखा एजे अल सबाह भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों की सूची में शामिल हैं।

जगदीश जोशीला: साहित्य एवं शिक्षा (निमाड़ी) मध्य प्रदेश।

जोनास मसेटी: आध्यात्मिकता, ब्राजील के वेदांत गुरु।

पी. दत्चनमूर्ति: कला (संगीत), थाविल, पुडुचेरी।

नीरजा भाटला: मेडिसिन (स्त्री रोग), दिल्ली।

शेखा ए जे अल सबा: चिकित्सा (योग) कुवैत।

ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र: साहित्य और शिक्षा, यात्रा, उत्तराखंड।

हरिमन शर्मा: कृषि, सेब, हिमाचल प्रदेश।

नरेन गुरुंग: कला-गायन (लोक-नेपाली), सिक्किम।

हरविंदर सिंह: खेल (दिव्यांग), तीरंदाजी, हरियाणा।

विलास डांगरे: चिकित्सा, होम्योपैथी, महाराष्ट्र।

भेरू सिंह चौहान: कला (गायन) निर्गुण, मध्य प्रदेश।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments