Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में किसानों के बनेंगे सोलर पावर हाउस- अनिल विज

हरियाणा में किसानों के बनेंगे सोलर पावर हाउस- अनिल विज

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में किसानों को दिन की बिजली मुहैया करवाने के लिए सोलर पावर हाउस स्थापित करने हेतु एक पायलट प्रोजेक्ट लगाया जाएगा, जिस पर अभी अध्ययन किया जा रहा है। इस पायलट प्रोजेक्ट में यदि सफलता प्राप्त होती है तो इससे काफी बिजली की बचत होगी। उन्होंने बताया कि जिस भी गांव में जमीन मिलेगी वहां इस परियोजना को लगाया जाएगा। इसके अलावा नंगी तारों को बदलकर कवर वायर लगाने का प्रस्ताव भी सरकार की भेजा गया है, जिससे कुंडी लगाकर बिजली चोरी न हो सके।

ट्रांसफार्मरों के लोड की तैयार हो रही रिपोर्ट

बिजली निगम में बदलाव पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के ट्रांसफार्मर पर कितना लोड है उसकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए है और अधिकारियों को ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार नंगी तारों को बदलकर कवर वायर लगाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है, जिससे कुंडी लगाकर बिजली चोरी न हो सके।

गांव में ट्यूबवेल को सोलर पावर हाउस में दी जाएगी बिजली

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सोलर एनर्जी पर गत दिनों ही जयपुर में रिजनल कांफ्रेंस हुई थी तो वहां भी उन्होंने एक सुझाव दिया कि हर गांव में दिन की बिजली देने के लिए एक सोलर पॉवर हाउस लगा दिया जाए। उन्होंने बताया जो दिन-रात की बिजली होती है उसमें बैटरी लगानी पड़ती है और वह महंगी पड़ती है। दिन की बिजली सस्ती पड़ती है। किसानों को ट्यूबवेल का कनेक्शन उस पॉवर हाउस से दिया जाए, जिस प्रकार कर्मचारी सुबह दफ्तर जाकर शाम घर आते है, उसी प्रकार वह चाहते हैं कि किसान भी दिन में अपने खेत में जाकर काम करे और पानी लगाए। शाम को वह भी घर लौटे और परिवार के साथ रहे। यह सुझाव उन्होंने दिया है जिसे कांफ्रेंस में पसंद किया गया।

हरियाणा टूरिज्म के साथ पायलट प्रोजेक्ट पर खाना उपलब्ध कराने का प्रस्ताव

एक प्रश्न पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऊर्जा विभाग तकनीकी विभाग है, जबकि परिवहन विभाग में सुधार किए जा रहे हैं। बस स्टैंडों को ठीक किया जा रहा है। बस स्टैंडों पर अच्छा खाना मिले, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। हमने मुख्यमंत्री को हरियाणा टूरिज्म के साथ बस स्टैंडों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत खाना उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है। बस स्टैंडों पर अच्छा व साफ खाना मिले तथा शौचालय साफ हो इसके प्रयास किए जा रहे है।

उधर, बागवानी विभाग द्वारा मशरूम उत्पादकों को ढाई रुपए के हिसाब से बिजली देने को कहा था पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह फाइल आई हुई है और इस पर विचार किया जा रहा है।

हरियाणा सरकार दिन-रात कर रही काम

सरकार के 100 दिन पूरे होने के प्रश्न पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार दिन रात काम कर रही है और 100 दिन में 25 हजार लोगों को नौकरियां दी है और अन्य कई काम किए हैं तथा मुख्यमंत्री अन्य उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।

दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी

गत वर्ष हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने कहा था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी और बनी भी। इसी प्रकार, दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी। किसान आंदोलन पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले में बात की जा रही है। किसान पंजाब की भूमि पर बैठे है। डल्लेवाला ने पंजाब की भूमि पर अनशन रखा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments