Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपढ़ाई के साथ खेलों से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास -...

पढ़ाई के साथ खेलों से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास – श्याम सिंह राणा

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर जिले के रादौर विधानसभा क्षेत्र का धन्यवादी दौरा कर हलके की जनता का आभार व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचने पर गांवों के लोगों ने उनका पुष्प गुच्छ व फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्व है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि बचपन से बच्चों को पढ़ाई की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अभिभावकों को ख्याल रखना चाहिए कि बच्चे बुरी आदतों और नशे की गिरफत में न आएं।

राणा ने सरपंचों के आग्रह पर गांवों में खेल स्टेडियम बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है।

हमारी सरकार ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही है तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को भाईचारे और एकता के साथ रहने का संदेश दिया।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ हलके की जनता ने उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि हलके की जनता की जीत है। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments