Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent News"न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन" के साथ हरियाणा सरकार कर रही विकास :...

“न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” के साथ हरियाणा सरकार कर रही विकास : राव नरबीर सिंह

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें नागरिक प्रथम (सिटीजन फर्स्ट) की सार्थक सोच के साथ-साथ पारदर्शी, जवाबदेह, लोक-केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन सुनिश्चित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में आने वाले गांवों के धन्यवादी दौरे में उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान गांव पातली और हाजीपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर स्थापित नए सौ फुट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आने वाले पांच सालों में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। हरियाणा की जनता द्वारा तीसरी बार आशा और विश्वास से चुनी हुई सरकार ने सौ दिनों में ही अगले पांच साल के स्वर्णिम सफर का खाका तैयार कर लिया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान नागरिकों द्वारा रखे गए विकास कार्यों के मांग पत्र के संदर्भ में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे नियमों को पूरा करने वाले सभी विकास कार्यों की सूची तैयार करवाकर प्राथमिकता के साथ उच्च अधिकारियों को भेजें ताकि त्वरित गति से धरातल पर कार्य शुरू किया जा सके। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments