Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
24 जनवरी 2025, आज का राशिफल, ये राशि वाले लोग उपलब्धियां करेंगे हासिल, आज का दिन होगा खास
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent News24 जनवरी 2025, आज का राशिफल, ये राशि वाले लोग उपलब्धियां करेंगे...

24 जनवरी 2025, आज का राशिफल, ये राशि वाले लोग उपलब्धियां करेंगे हासिल, आज का दिन होगा खास

मेष राशि

आज प्रेम संबंधों में विश्वासघात की संभावना है। आपको लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं करना चाहिए। छोटी-मोटी बाधाओं को दूर करने का प्रयास करें। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नियमित योग और व्यायाम करें।

वृषभ राशि

आज आपको किसी परिचित के माध्यम से कोई बड़ा व्यापारिक ऑर्डर मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। समय की कमी के कारण कोई योजना अटक सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से शुभ माना जाएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों का बहुत ख्याल रखेंगे। माहौल को हल्का-फुल्का रखें। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। माता के साथ संबंध अच्छे रखें।

कर्क राशि

आज व्यापार को लेकर कोई बड़ा समझौता न करें। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कमी हो सकती है। बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत महसूस हो सकती है। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको पैसे उधार लेने से बचना चाहिए।

सिंह राशि

आज बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से न चूकें। अपनी जीवनशैली को सादा रखें। घर पर आप काफी बोरियत महसूस करेंगे।

कन्या

आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आप विवाह आदि के कार्यक्रम बना सकते हैं। आप मनोरंजन का भरपूर आनंद लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप प्रेम संबंधों को काफी महत्व देंगे।

तुला

आज आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, जिसमें आप पीछे नहीं हटेंगे। व्यापार में काफी अच्छी स्थिति रहेगी। आप कलात्मक गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। आपकी वाणी में ओज रहेगा, जिससे लोग आपकी ओर काफी आकर्षित होंगे।

वृश्चिक

आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपके काम की सराहना होगी। आप लंबित योजनाओं को फिर से शुरू करने का प्रयास करेंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। आप सोशल मीडिया का काफी सार्थक उपयोग करेंगे।

धनु

आज प्रबंधन से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गलत सलाह और संगति के कारण नुकसान होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। आपको कई मामलों में धैर्य की आवश्यकता होगी। आपको बाहर यात्रा नहीं करनी चाहिए।

मकर

आज आप अपने दैनिक कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। समय रहते अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। नौकरी में आ रही परेशानियां दूर होंगी। आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपकी प्रशंसा हो सकती है। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें।

कुंभ

राजनीति से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों पर आप विशेष ध्यान देंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत सावधान रहना होगा।

मीन

आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर पर रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। तकनीकी क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। आप धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सतर्क रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments