Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : CM योगी आज करेंगे जनसभा को संबोधित, 5...

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : CM योगी आज करेंगे जनसभा को संबोधित, 5 फरवरी को होगी वोटिंग 

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के लिए नाक का सवाल बन चुकी है। जिसके चलते इस सीट पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने आज मिल्कीपुर पहुंचेंगे।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट की हार का बदला लेने के उन कमियों को नहीं दोहराना चाहती, जो लोकसभा के चुनाव में हार की कारण बनी थी।

भाजपा के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान खुद भी प्रचार की टीम के साथ वोट मांग रहे हैं। मिल्कीपुर के उपचुनाव की कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों में ले रखी है।

बता दें कि चुनाव घोषित होने के बाद उनकी आज पहली सभा मिल्कीपुर इलाके में होने जा रही है। इससे पहले मिल्‍कीपुर इलाके में सीएम योगी दो जनसभाओं के साथ एक कार्यकर्ता बैठक कर चुके हैं।

गौरतलब हो कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments