Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent News“मूनलाइट न्यूजलेटर” की पहली वर्षगांठ के मौक़े पर आकर्षक टीज़र जारी किया

“मूनलाइट न्यूजलेटर” की पहली वर्षगांठ के मौक़े पर आकर्षक टीज़र जारी किया

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के चैप्टर मूनलाइट के आपसी मिलन का आयोजन सेक्टर 50 बी के कम्युनिटी सेंटर में किया गया, जिसमे सेक्टर 46-51 की 32 हाउसिंग सोसायटियों के 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

प्रोग्राम का अगाज राष्ट्रीय गान से किया गया जिसके बाद चैप्टर हैड रघबीर सिंह ने मेंबरों, अतिथियों, एवं प्रायोजकों का स्वागत किया। प्रोग्राम में मोहिन्दर कौर काउन्सलर विशिष्ट अतिथि थी। तंबोला को आयोजकों ने और अधिक आकर्षित बनाया। इस माह में जन्म लेने वाले 18 सदस्यों का जन्मदिन नाच गाने के साथ केक काटकर एवं उपहार देकर मनाया गया। चैप्टर मूनलाइट के न्यूजलेटर के नवंबर माह के संस्करण को प्रोग्राम में जारी किया गया।

“मूनलाइट न्यूजलेटर” की पहली वर्षगाँठ के मौक़े पर आकर्षक टीज़र जारी किया। इस अवसर पर केक काटने के इलावा, कविता लेखन प्रतियोगिता एवं लघु क्विज का आयोजन किया गया, जिसमे विजेताओं को पुरष्कृत भी किया गया।

बैंकिंग की जानकारी दी
न्यूज लेटर के संपादक एसएस गुप्ता ने न्यूजलेटर के लिए लेखन भेजने एवं न्यूज़लेटर के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देकर इसे बेहतर बनाने के लिए सदस्यों का धन्यवाद किया। सर्वश्रेष्ठ संदेश अवार्ड एवं समय पर आने वाले मेंबरों का लक्की ड्रा प्रोग्राम के विशेष आकर्षण थे। डीसीबी बैंक के प्रीतिनिधि एवं प्रोग्राम के सह प्रायोजक गौरव खन्ना ने अपने बैंक की स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया और मेंबरों को बैंकिंग संबंधी बहुमूल्य जानकारी दी।

हड्डी रोग के बारे में किया जागरूक
ट्राइसिटी के बड़े शाल्बी अस्पताल एवं प्रोग्राम के प्रायोजक के डॉक्टर विक्रमजीत सिंह एमएस आर्थो ने सदस्यों को हड्डियों के रोगों के बारे में जागरूक किया और मेंबरों के प्रश्नों के बारे जानकारी भी दी। अस्पताल की ओर से मेंबरों के शारीरिक प्रशिक्षण कैम्प लगाया गया, जिसमे एक वरिष्ठ डॉक्टर ने निःशुल्क सलाह भी दी। सभी मेंबरों ने इस प्रयास की बहुत सराहना की।

ढोल की थाप पर किया डांस
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन दीपक रीखी ने किया। जिसमें उन्होंने सदस्यों के साथ मिलकर अपने मनमोहक गीतों से सभी का मनोरंजन किया। ढोल की थाप पर सदस्यों ने भरपूर डांस किया, जिसमे सदस्य भंगडे की ताल पर दिल खोलकर नाचे। अंत में सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। चैप्टर के मनोरंजन से भरपूर आपसी मिलन की सभी ने बहुत सराहना की। अशोक गोयल ने सभी सदस्यों, मेहमानों और प्रायोजकों का प्रोग्राम में आने और उसे सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments