Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, जानिए कब होगी झमाझम होगी बारिश ?

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, जानिए कब होगी झमाझम होगी बारिश ?

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के कई जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ी हवाओं के कारण यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह कुछ जिलों में घनी धुंध छाई रही। इससे वाहन चालको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तीन दिन बाद सूबे के कई जिलों में एक बार फिर झमाझम बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध रहेगी। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। अगले तीन दिन तक ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। इसके बाद 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते हैं।

आज के मौसम की बात करें तो कई जिलों में मंगलवार सुबह घनी धुंध और बादल छाए है। अंबाला, करनाल, कैथल, यमुनानगर में धुंध छाई रही। अंबाला में सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। इसके अलावा जींद और भिवानी में बादल छाए हुए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से प्रदेश के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments