Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent News11 जनवरी को करनाल में पत्रकारों का महाकुंभ, हरविंद्र कल्याण मुख्यातिथि, कृष्ण...

11 जनवरी को करनाल में पत्रकारों का महाकुंभ, हरविंद्र कल्याण मुख्यातिथि, कृष्ण बेदी करेंगे अध्यक्षता

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान महासचिव डॉ. सुरेंद्र मेहता ने बताया कि 11 जनवरी को पत्रकारों का महाकुंभ कर्ण नगरी करनाल में कर्ण लेक पर आयोजित होने जा रहा है, जिसमें हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्यातिथि होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के सोशल जस्टिस कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी करेंगे। कार्यक्रम में सम्मानीय अतिथि जगमोहन आनंद विधायक करनाल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पवन खरखोदा विधायक और अनिल चौहान होंगे। इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि दैनिक जगत क्रांति के प्रधान संपादक अरुण भाटिया, गुडगांव मेल के प्रधान संपादक यादराम बंसल, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार प्रवीण अत्रे व पूर्व कुलपति डॉ. चतर सिंह होंगे।

डॉ. सुरेंद्र मेहता ने बताया कि इस मौके पर आधुनिक पत्रकारिता एवं चुनौती विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भिवानी जिला के युवा नितिन वालिया को लाला जगत नारायण अवार्ड, कुरुक्षेत्र से दैनिक ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार विनोद जिंदल को पत्रकारता रत्न अवॉर्ड व शाहबाद मारकंडा से पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार रणजीत गुप्ता को पत्रकारता अलंकार अवार्ड दिया जाएगा। एसोसिएशन उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने बताया कि संगठन द्वारा हर वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकार साथियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित करता है। भले ही वे किसी भी संगठन से क्यों ना जुड़े हो।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा संगठन सामाजिक क्षेत्र में लिक से हटकर काम करने वाली सामाजिक हस्तियों को भी सम्मानित करता है। बता दे की भिवानी के युवा नितिन वालिया हरियाणा वाटिका, वाटिका टाइम्स सहित तीन अखबारों का संचालन कर मीडिया जगत में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इसी प्रकार से शाहाबाद मारकंडा के लगभग 75 वर्षीय वयोवृद्ध रणजीत गुप्ता प्रतिष्ठित अखबार पंजाब केसरी तथा ट्रिब्यून में तकरीबन 4 दशकों से भी अधिक समय से सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे ही विनोद जिंदल भी दैनिक ट्रिब्यून में कई दशकों से पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय भूमिका अदा कर रहे हैं। डॉ. मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की संयोजन समिति में केसी आर्य को चेयरमैन, दीपक मिगलानी को डिप्टी चेयरमैन और पवन चोपड़ा, सुनील सरदाना, तारा ठाकुर, नितिन वालिया व ज्योति संग को सदस्य बनाया गया है।

संगोष्ठी का होगा आयोजन

सुरेंद्र मेहता ने बताया कि इस दौरान आधुनिक पत्रकारिता और चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस मौक पर एसोसिएशन की ओर से 251 पत्रकारों को संस्था की ओर से मुफ्त टर्म व एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी भी वितरित की जाएगी। एमडब्ल्यूबी पिछले तीन साल में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़ में पूर्णत सक्रिय है और सभी स्थानों पर प्रांतीय इकाईयां गठित है। 780 पत्रकारों का हरियाणा में और उत्तर भारत में 1300 के करीब पत्रकारों को टर्म इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस की पॉलिसी मुफ्त आवंटन करवा चुकी है। संस्था की ओर से 20 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद विभिन्न पत्रकारों या उनके परिवारों को अस्पताल में उपचाराधीन होने, किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट रोग से ग्रस्त होने व अन्य बीमारियों के लिए मदद कर चुकी है। उत्तर भारत में यह एकमात्र संस्था है, जो पत्रकारों की बिना किसी शुल्क के अपने स्तर पर आर्थिक मदद करती है। संस्था की ओर से किसी भी कार्य के लिए एक भी पत्रकार से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

सरकार से चल रही है वार्ता

मेहता ने बताया कि हरियाणा में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को जो सरकार चार हजार किलोमीटर की निर्धारित सुविधा है, वह सरकार को अनलिमिटेड करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के बच्चों को शिक्षा और नौकरी में सरकार की ओर से 4 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित करना चाहिए, जिससे मीडिया जगत से जुड़े परिवारों के बच्चे पढ़ लिखकर हताश व निराशा के भंवर में ना फंसे। मेहता ने कहा कि मीडिया जगत को हाउसिंग बोर्ड में हाउसिंग सोसाइटी बनाने व आवासीय सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जो घोषणा की है, उसे जिला स्तर पर यह सुविधा जल्द से जल्द शूरू करनी चाहिए। चंडीगढ़ तथा दिल्ली में कार्यरत हरियाणा से संबंधित मान्यता प्राप्त पत्रकारों के परिजनों को भी यह अधिकार मिलना चाहिए।

एमडब्ल्यूबी के कानूनी प्रकोष्ठ को हरियाणा में जिला स्तर पर किया जाएगा गठित- अशोक कौशिक

उत्तर भारत के कानूनी सलाहकार प्रकोष्ठ में जगदीप घनघस पानीपत, सुशील कौशिक पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़, एडवोकेट सुखविंद्र नारा, नवीन जागलान पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, सतीश सिरोही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, संजीव बखतावर संजीव जौली अंबाला कोर्ट को फिलहाल शामिल किया गया है। जल्द ही इसका विधिवत विस्तार किया जाएगा। यह जानकारी अशोक कौशिक ने दी। उन्होंने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की ओर से जल्द ही जिला स्तर पर कानूनी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments