Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमहाकुंभ में बड़ा विस्फोट कर लोगों की जान लेने की धमकी देने...

महाकुंभ में बड़ा विस्फोट कर लोगों की जान लेने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, ये था प्लान

प्रयागराज महाकुंभ में विस्फोट कर आतंकी वारदात को अंजाम देने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाकुंभ पुलिस ने बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तारी की है। आयुष कुमार जायसवाल नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसने नसर पठान नाम के अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए उसके नाम से सोशल मीडिया पर धमकी दी थी।

नसर पठान के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई थी। इस फर्जी आईडी के जरिए लिखा गया था कि महाकुंभ में विस्फोट कर एक हजार लोगों को मार दिया जाएगा। इस मामले में महाकुंभ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की थी। पुलिस ने आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी की पहचान की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला सुर्खियों में आने के बाद आरोपी आयुष कुमार जायसवाल नेपाल भाग गया था। बिहार लौटने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महाकुंभ पुलिस और बिहार पुलिस ने मिलकर गिरफ्तारी की है। उसे पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी अभी पढ़ाई कर रहा है

आरोपी को गिरफ्तार कर प्रयागराज लाया गया है। उससे विस्तृत पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आयुष जायसवाल अभी पढ़ाई कर रहा है। उसने अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी, ताकि पुलिस नसर पठान नाम के पड़ोसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दे।

गिरफ्तार होने के बाद उसने बताया कि उसने दोस्तों के कहने पर धमकी दी थी। उसने अपने दोस्त को फंसाने की धमकी दी थी। जब उससे पूछा गया कि उसने पोस्ट में क्या लिखा था, तो उसने कहा कि उसे याद नहीं है। उसने अपना नाम आयुष बताया। यह घटना दस-पंद्रह दिन पहले की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments