Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में ‘मनोहर’ मॉडल को गति देगी सरकार, CM नायब सैनी ने...

हरियाणा में ‘मनोहर’ मॉडल को गति देगी सरकार, CM नायब सैनी ने तैयार किया रोडमैप 

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : विकास का ‘मनोहर’ मॉडल देशभर में मिसाल बन चुका है। हरियाणा से लेकर देशभर के दूसरे राज्यों की सरकारें भी मनोहर मॉडल का अनुसरण कर रही हैं। हरियाणा में अब नायब सरकार ने मनोहर मॉडल को गति देने का रोडमैप तैयार किया है।

प्रदेश के विकास को गति देने और केंद्रीय परियोजनाओं को लागू करने के सिलसिले में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरियाणवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उल्लास और सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। वहीं आशा व्यक्त की कि नववर्ष-2025 सभी के लिए खुशी व सफलता से भरा हो व सकारात्मक सोच व ऊंचे लक्ष्य के साथ आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर विस्तार से चर्चा की, क्योंकि बतौर वित्त मंत्री मनोहर लाल पांच बार प्रदेश का मनोहारी बजट पेश कर चुके हैं। अब मनोहर लाल की तर्ज पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास वित्त मंत्रालय है। लिहाजा, मुख्यमंत्री ने बजट को बेहतरीन बनाने के लिए मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई रिवायत को आगे बढ़ाते हुए बजट को लेकर आमजन से सुझाव मांगे हैं और प्रबुद्ध लोगों से चर्चा की है।

नायब सरकार ने मनोहर लाल के सुशासन, पोर्टल और परिवार पहचान पत्र के मॉडल को गति देने के लिए संकल्पबद्धता जाहिर की है। यही नहीं, नायब सैनी ने मनोहर लाल से केंद्रीय परियोजनाओं की प्रदेश को सौगात देने का भी आग्रह किया। खासकर मेट्रो विस्तार और रैपिड प्रोजैक्ट को गति देने का आग्रह किया। वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को भरोसा दिलाया कि केंद्रीय परियोजनाओं को लागू करने में हरियाणा में लागू किया जाएगा।

घर की छतों पर सोलर लगाने पर हुई विस्तार से चर्चा

नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के आवास पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुलाकात के दौरान बिजली से संबंधित परियोजानाओं को तेजी देने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के पास सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए घर की छतें अच्छा खासा विकल्प है। पहले सरकारी संस्थानों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे और उसके बाद घर की छतों पर सोलर प्लांट लगाने को गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया कि हरियाणा में पीएम-सूर्य योजना के तहत समाधान शिविरों में लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जा रहा है।

संगठनात्मक मजबूती और बजट पर हुई चर्चा

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी के बीच संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में आगामी निकाय चुनावों के साथ संगठन चुनावों को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को आगामी बजट से संबंधित कई सुझाव दिए। इनमें रोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान के साथ किसान कल्याण शामिल है। बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण एवं नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments