Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअरविंद केजरीवाल शिवराज चौहान की चिट्ठी पर भड़के, 'कृषि कानूनों को दोबारा...

अरविंद केजरीवाल शिवराज चौहान की चिट्ठी पर भड़के, ‘कृषि कानूनों को दोबारा लागू करने की हो रही तैयारी’

दिल्ली में किसानों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चिट्ठी पर आम आदमी पार्टी (आप) हमलावर है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में किसान कई दिनों से धरने और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी मांगें वही हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने तीन साल पहले मान लिया था लेकिन अभी तक लागू नहीं किया है।

दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”BJP सरकार अब अपने वादे से मुकर गई, बीजेपी सरकार किसानों से बात तक नहीं कर रही, उनसे बात तो करो, हमारे ही देश के किसान हैं। बीजेपी को इतना ज्यादा अहंकार क्यों है कि किसी से बात भी नहीं करते?”

उन्होंने कहा, ”पंजाब में जो किसान अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं, भगवान उन्हें सलामत रखें लेकिन यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार होगी।”

देशभर के किसानों की जानकारी के लिए मैं बता दूं कि जो 3 काले कानून केंद्र ने 3 साल पहले किसानों के आंदोलन की वजह से वापिस लिए थे, उन्हें “पालिसी” कहकर केंद्र सरकार पिछले दरवाजे से दोबारा लागू करने की तैयारी कर रही है। इस पालिसी की कॉपी उनके विचार जानने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को भेजी है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments