Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअमेरिका में एक और बड़ा हमला, नाइट क्लब में गोलीबारी, 11 घायल

अमेरिका में एक और बड़ा हमला, नाइट क्लब में गोलीबारी, 11 घायल

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद एक और हमला हुआ है। इस बार हमलावर ने न्यूयॉर्क के एक नाइट क्लब में 11 लोगों को गोली मार दी है। amny.com की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी क्वींस के अमज़ूरा नाइट क्लब में हुई। यह गोलीबारी 1 जनवरी की रात करीब 11:45 बजे अमज़ूरा इवेंट हॉल के पास हुई। गोलीबारी में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद NYPD यूनिट इवेंट हॉल के पास जमा हो गई है और घटनास्थल की जांच कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में शामिल दो संदिग्ध अभी भी फरार हैं।

गोलीबारी के बाद अफरातफरी

अमज़ूरा इवेंट हॉल जमैका लॉन्ग आइलैंड रेल रोड स्टेशन से कुछ ब्लॉक की दूरी पर स्थित है। जहां रात करीब 11:45 बजे ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। स्थिति को संभालने के लिए न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) तुरंत मौके पर पहुंचा और SWAT टीमों को भी तैनात किया गया। उन्होंने सुरक्षा के लिए आस-पास की सड़कें बंद कर दी हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं की है।

पुलिस घर की तलाशी ले रही है

न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट (FDNY) और अन्य स्थानीय एजेंसियों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और पीड़ितों की मदद कर रही है। इसके अलावा, पुलिस आस-पास के घर की तलाशी ले रही है और घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments