Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, SDM का रीडर रिश्वत...

हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, SDM का रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

चंद्रशेखर धरणी: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम ने घरौंडा में एसडीएम के रीडर अशोक कुमार को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक कुमार द्वारा शिकायतकर्ता के दोस्त के पिता के पेरोल रिहाई आदेश की प्रति उपलब्ध करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में अनुसंधान जारी है।

एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि रीडर अशोक कुमार घरौंडा एसडीएम कार्यालय में रीडर के पद पर कार्यरत है। आरोपी रीडर द्वारा शिकायतकर्ता के दोस्त के पिता के पैरोल रिहाई आदेशों की प्रति उपलब्ध करवाने के बदले में 4 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। रेड के दौरान आरोपी अशोक कुमार द्वारा शिकायतकर्ता 4 हजार रुपए रिश्वत प्राप्त करने उपरांत मौके से अपनी गाड़ी में भाग निकला।

इसके बाद रेड की टीम ने आरोपी का पीछा किया और उसे गाड़ी सहित ताकिया मार्केट से काबू किया। आरोपी द्वारा रिश्वत में प्राप्त की गई राशि को गंदे नाले के पास फेंक दिया गया, जिसके बाद रेड टीम ने 3 हजार रुपए के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments