Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
हरियाणा में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल, फिर होगी बारिश की शुरूआत
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल, फिर होगी...

हरियाणा में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल, फिर होगी बारिश की शुरूआत

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा में मंगलवार की सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे और शीतलहर के चलते पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ कार्यालय की ओर से हरियाणा के 15 से अधिक जिलों में कोल्ड डे के साथ शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग खुद को सर्दी से बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने चंड़ीगढ़ के अलावा हरियाणा के पंचकूला, अंबाला,हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में शीतहलर और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

चार और पांच जनवरी को हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में 3 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिसके चलते शीलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं 1 जनवरी से पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका असर प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम विभाग ने 4 और 5 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments