भारत की स्वर साम्राज्ञी, आशा भोसले ने 91 वर्ष की उम्र में अपनी अद्भुत आवाज़ और ऊर्जा से फिर से यह साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या होती है। हाल ही में दुबई में आयोजित एक म्यूजिक कार्यक्रम में उन्होंने सुपरहिट सॉन्ग ‘तौबा तौबा’ पर परफॉर्म करके ऑडियंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उनका यह शो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां उनकी परफॉर्मेंस की हर किसी ने सराहना की।
आशा भोसले, जो अपने करियर में हजारों गीतों के लिए जानी जाती हैं, इस शो में काले बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनकर स्टेज पर नज़र आईं। उनके हाथ में माइक था और उनकी आँखों में वही चमक और आवाज में वही मधुरता थी जो हम हमेशा उनकी आवाज़ में महसूस करते हैं। लेकिन जैसे ही उन्होंने पंजाबी सिंगर करण औजला के मोस्ट पॉपुलर सोंग्स ‘तौबा तौबा’ गाना शुरू किया, दर्शक दीर्घा में बैठे लोग उनके इस अवतार को देख चौक उठे। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे मूमेवेंट ऑफ द एयर तक कह डाला।
इस गाने के दौरान, आशा भोसले ने एक स्टेप भी किया, जो उनके अद्भुत संगीत के साथ उनकी शानदार परफॉर्मेंस का हिस्सा बना।
करण औजला का आया रिएक्शन
आशा भोसले ने जब पंजाबी सिंगर करण औजला के सुपरहिट गाने ‘तौबा तौबा’ को अपनी आवाज़ दी, तो कही न कही पूरा सोशल मीडिया हिल गया। करण औजला, जो खुद आज एक प्रसिद्ध नाम हैं, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर आशा भोसले की तारीफ की जमकर तारीफ की और उन्हें अपनी प्रेरणा बताया। भोसले जी के साथ इस गाने पर एक स्टेप करना उनके लिए भी एक बड़े सम्मान की बात थी।

उन्होंने आगे बताया, ‘इस गाने को न केवल प्रशंसकों बल्कि संगीत कलाकारों से भी बहुत प्यार मिला है, लेकिन यह पल वास्तव में यादगार है और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा। मैं वास्तव में धन्य और आभारी हूं। इसने मुझे वास्तव में आप सभी को ऐसे ट्रैक देते रहने और ढेर सारी यादें बनाने के लिए प्रेरित करता है’।
करण ने आगे लिखा. ‘मैंने इसे (तौबा तौबा गाने को) 27 साल की उम्र में लिखा था। उन्होंने इसे 91 साल की उम्र में मुझसे बेहतर गाया’। बता दें, आशा भोसले और सोनू निगम ने रविवार को दुबई में एक लाइव परफॉर्मेंस के लिए टीम बनाई। निगम और भोसले ने दुबई के कोका-कोला एरिना में परफॉर्म किया था।



