Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली: यमुना में विसर्जित की गईं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां

दिल्ली: यमुना में विसर्जित की गईं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां आज दिल्ली की यमुना नदी में विसर्जित की गईं। आज सुबह डॉ मनमोहन सिंह की अस्थियां गुरुद्वारा मजनू का टीला लाई गईं थी।


यमुना नदी में मनमोहन सिंह की अस्थि विसर्जित

बता दें कि कल दिल्ली के निगम बोध घाट में डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। जिसके बाद आज धार्मिक और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के तहत उनकी अस्थियों को यमुना नदी में विसर्जित किया। इस मौके पर परिवार के सदस्य उपस्थित थे। मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और कुछ विशेष शुभचिंतक शामिल हुए। इस दौरान वे सभी मनमोहन सिंह की सेवा और उनकी योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। उनका परिवार इस समय गहरे शोक में था, लेकिन इस धार्मिक क्रिया के माध्यम से उन्होंने उन्हें सम्मान और श्रद्धा दी।

मनमोहन सिंह का योगदान और राजनीतिक विरासत

मनमोहन सिंह का योगदान भारतीय राजनीति में अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है। वे 2004 से 2014 तक भारतीय प्रधानमंत्री रहे और उनकी नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर नई दिशा दी। वे एक शांति प्रिय, सादगी से भरे नेता थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके कार्यकाल के दौरान, भारत ने वैश्विक आर्थिक मंदी से उबरने में सफलता प्राप्त की और कई सुधारात्मक कदम उठाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments