Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsओलंपिक मेडलिस्ट मनु को मिल सकता है खेल रत्न! खेल मंत्रालय खुद...

ओलंपिक मेडलिस्ट मनु को मिल सकता है खेल रत्न! खेल मंत्रालय खुद नॉमिनेट करने की तैयारी में

पेरिस ओलंपिक में 2 कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को सरकार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दे सकती है। खेल पुरस्कारों के लिए चुने गए खिलाड़ियों में मनु भाकर का नाम नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने मनु भाकर का नाम खेल रत्न के लिए नहीं भेजा था, लेकिन इस पर विवाद होने के बाद अब एसोसिएशन ने खुद ही नामांकन के लिए खेल मंत्रालय से संपर्क किया है।

खेल मंत्रालय भी अब खुद मनु के नामांकन की तैयारी कर रहा है। मंत्रालय अनुच्छेद 5.1 और 5.2 के तहत मनु को नामित कर सकता है। नियम में कहा गया है कि अगर खिलाड़ी खेल रत्न के लिए दी गई गाइडलाइन को पूरा करता है तो वह खुद ही पुरस्कार के लिए अपना नाम भेज सकता है। इसके अलावा मंत्रालय को ऐसे 2 नाम भेजने का भी अधिकार है।

एक सूत्र ने मीडिया से कहा- अभी नाम तय नहीं हुए हैं और एक हफ्ते में पुरस्कारों का खुलासा हो सकता है। खेल मंत्री एक या दो दिन में इस पर फैसला लेंगे। फाइनल लिस्ट में मनु का नाम होने की पूरी संभावना है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments