Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsसंविधान को खतरे में बताने वाली कांग्रेस आज खुद खतरे में,  देश...

संविधान को खतरे में बताने वाली कांग्रेस आज खुद खतरे में,  देश की जनता ने कांग्रेस को नकारा – CM सैनी

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों पर विश्वास जताकर हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जन विरोधी ताकतों को हराने का काम किया है। जनता ने उन ताकतों को करारा जवाब देने का काम किया है जो संविधान को खतरा बताकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही थी। कांग्रेस बोलती थी कि संविधान को खतरा है, जबकि सच्चाई यह है कि संविधान को कोई खतरा नहीं है, खतरा तो कांग्रेस को है। देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता चुनावों के दौरान बोलते थे कि 50 वोट हमें दे दीजिए एक नौकरी देने का काम करेंगे, लेकिन प्रदेश की जनता ने ऐसी सोच को हराने का काम किया है। जनता ने चुनावों से पहले ही नौकरियों में बंदरबांट करने की घोषणा करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने, अंत्योदय दर्शन के अनुरूप सबसे पहले सबसे गरीब के उत्थान की नीति, सबका साथ- सबका विकास तथा हरियाणा एक -हरियाणवी एक की भावना से जनकल्याण की नीतियों को जीताने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के हरियाणा के लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछले 10 वर्षों में हमने हरियाणा के विकास के लिए काम किया है, तीसरे कार्यकाल में भी हमारी सरकार तीन गुना अधिक गति से विकास कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली इंद्री के विकास को एक नई गति, नई दिशा देने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों के दौरान कांग्रेस और कांग्रेस के सहयोगी दलों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं था। 55 सालों में कांग्रेस ने गरीबों के बारे में विचार नहीं किया, वे सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जो कहा, उसे तो धरातल पर उतारा ही और जो नहीं भी कहा, उसको भी धरातल पर उतारने का काम किया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, गरीब व्यक्ति सुविधाओं से वंचित रह जाता था। परंतु हरियाणा प्रदेश की जनता ने ऐसी भ्रष्टाचारी पार्टी, जो क्षेत्रवाद को जन्म देती थी और परिवारवाद को बढ़ावा देती थी, ऐसी सरकार को बाहर करने का काम किया है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं ईवीएम खराब हो गई, लेकिन वास्तविकता तो यह है कि ईवीएम खराब नहीं कांग्रेस की नीतियां खराब थी और उन नीतियों के कारण ही जनता ने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments