Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
कांग्रेस पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बोले-2029 में नहीं देगी दखाई
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकांग्रेस पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बोले-2029 में नहीं देगी...

कांग्रेस पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बोले-2029 में नहीं देगी दखाई

चंद्रशेखर धरणी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से पूरे हरियाणा प्रदेश का समान रूप से विकास कर रही है। वर्तमान राज्य सरकार का ध्येय है कि हर क्षेत्र का विकास और हर नागरिक का उत्थान हो। मुख्यमंत्री पिहोवा में एक कार्य़क्रम के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ फैलाने का काम करते हैं। लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने झूठ बोला कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए तो संविधान खत्म हो जाएगा। संविधान खत्म नहीं हो रहा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है। 2029 में कांग्रेस दिखाई नहीं देगी।

हर वादा होगा पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि 8 अक्टूबर के बाद किडनी रोगियों को डायलिसिस सेवाएं मुफ्त कर दी जाएंगी, यह वायदा हमने पूरा कर दिया है। इसके अलावा अपने संकल्प पत्र को पूरा करते हुए हमारी सरकार ने किसान हित में 3 नए कानून बनाए हैं। पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाल किया है। पहले भू-मालिकों और काश्तकारों के बीच में जमीन के कब्जे तथा मुआवजे इत्यादि को लेकर विवाद होते रहते थे। अब हमने कृषि भूमि पट्टा एक्ट लागू करके, इन विवादों को जड़ से खत्म कर दिया है। साथ ही हमने शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक दिया है और गांवों में पंचायती भूमि पर बने 500 वर्ग गज तक के मकानों पर काबिज लोगों को भी उनका मालिकाना हक दिया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता कहते थे कि भाजपा सरकार एमएसपी को बंद करेगी, लेकिन भाजपा सरकार ने लगातार पिछले 10 वर्षों में एमएसपी को बढ़ाया है। इतना ही नहीं किसानों के खातों में सीधे पैसा पहुंचाया है। पिछले 10 वर्षों में किसानों के खाते में 1 लाख 25 करोड़ रुपए का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गत दिवस ही नोटिफिकेशन जारी करके हरियाणा में किसानों की शत प्रतिशत फसल को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments