Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमोहाली बिल्डिंग हादसे में मिला एक और शव, 2 की मौत, मकान...

मोहाली बिल्डिंग हादसे में मिला एक और शव, 2 की मौत, मकान मालिक के खिलाफ FIR

पंजाब के मोहाली में शनिवार (21 दिसंबर) शाम को बड़ा हादसा हो गया। मोहाली के सोहाना इलाके में तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मलबे से अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक महिला है, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि इमारत के पास स्थित एक अन्य इमारत के बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिसके कारण इस इमारत की नींव कमजोर हो गई और यह ढह गई। ढही इमारत में एक जिम चल रहा था और घटना के वक्त वहां कई लोग मौजूद थे। हादसे की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बचाव कार्य में जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और एनडीआरएफ की टीमों के साथ भारतीय सेना के जवान भी लगे हुए हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से भी बचाव कार्य चलाया जा रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले में मोहाली बिल्डिंग के मालिक परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

CM ने जताया दुख

इस हादसे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, “साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में सोहाना के पास एक बहुमंजिला इमारत के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है। पूरा प्रशासन और अन्य बचाव दल मौके पर तैनात हैं। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि जान-माल का कोई नुकसान न हो, दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वे प्रशासन का सहयोग करें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments