Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपानी की बजाय शराब बाँटना केजरीवाल की फ़ितरत: अनुराग सिंह ठाकुर

पानी की बजाय शराब बाँटना केजरीवाल की फ़ितरत: अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत छतरपुर विधानसभा में त्रिदेव सम्मेलन व अंबेडकरनगर विधानसभा में दलित स्वाभिमान सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी की सरकार को उखाड़ने व भाजपा की सुशासन सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया।

अनुराग ठाकुर ने कहा “ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में दिल्ली को लूटने और अपने घरों को भरने का काम किया है। आज दिल्ली में जनता के कामों की कोई सुनवाई नहीं है, मगर इनके नेताओं की विलासिता में कोई कमी नहीं है। आप के राज में दिल्ली में माफिया हावी है। जहां अरविंद केजरीवाल के ऊपर घर-घर पानी पहुँचाने की ज़िम्मेदारी थी तो उसे छोड़कर केजरीवाल ने दिल्ली में घर-घर दारू पहुँचाने का काम किया है। शराब घोटाले में एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के नेता जेल गए। इन लोगों ने जनता के साथ कितना बड़ा विश्वासघात किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण के साथ साथ चिन्ताजनक है। ऐसा कोई सगा नहीं जिनको आम आदमी पार्टी ने ठगा नहीं।

पिछले 4 से 5 वर्षों में आपने एक नहीं बल्कि अनेक बार आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा ऐसे झूठे बयान देखें और सुने होंगे। जिस पार्टी का आधार ही झूठ हो और जिसके नेता एक से बढ़कर एक झूठ बोलने में माहिर हों उनसे आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं। झूठ और आप पार्टी का चोली दामन का साथ है। ये झूठ बोलकर सुर्ख़ियाँ बटोरने में माहिर लोग हैं। जो अरविंद केजरीवाल कभी ईमानदारी की कसमें खाया करते थे, वह आज भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं, जेल काटकर आए हैं। आज आम आदमी पार्टी का एक-एक वोटर उनके पिछले बयानों को सुनकर ठगा हुआ महसूस कर रहा है। यह वही अरविंद केजरीवाल हैं जो कहते थे कि इस कुर्सी पर जो बैठता है वह भ्रष्ट हो जाता है। आज उन्होंने अपनी ही बात को सिद्ध कर दिया है। आप उन लोगों के बारे में सोचिए जो कल तक उनके आंदोलन को सच मानकर इनसे जुड़े हुए थे। आज उन्हें कितनी पीड़ा हो रही होगी।”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” बाबा साहेब ने संविधान देकर भारत के विकास को एक नई दिशा दी, मगर नेहरू जी को बाबा साहेब कभी पसंद नहीं आये। उन्हें लगता था कि एक दलित समाज का व्यक्ति इतना आगे कैसे बढ़ सकता है, और इसीलिए उन्होंने बाबा साहेब को चुनाव हरवाने का काम किया। नेहरू जी, अंबेडकर जी को चुनाव हराने के लिए स्वयं पहुँच गये थे आज उन्हीं की चौथी पीढ़ी को बाबा साहेब की फोटो लेकर उतरना पड़ा जब कांग्रेस का काला चिट्ठा जो माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी द्वारा खोला गया। कांग्रेस संविधान का नाम लेकर झूठ और भ्रम फैला रही है, लेकिन सच्चाई ये है की कांग्रेस ने हमेशा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को कम करके आंका है।

कांग्रेस ने तो संविधान सभा के लिए बीआर अंबेडकर के चुनाव का भी विरोध किया था। इतिहास में दर्ज है कि कांग्रेस के दौर में संसद के अंदर बीआर अंबेडकर जी की तस्वीर लगाने के लिए भी जगह की कमी हो गई थी। जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने खुद को भारत रत्न से सम्मानित किया, लेकिन बीआर अंबेडकर जी को उनके निधन के बाद भी भारत रत्न नहीं दिया। बाबा साहेब अंबेडकर जी को भारत रत्न से तब सम्मानित किया गया जब जनता दल की सरकार भाजपा के समर्थन से सत्ता में थी। आज मोदी जी ने बाबा साहब को उनका उचित सम्मान दिया है। मोदी जी ने मऊ, नागपुर, मुंबई, दिल्ली और लंदन में पंच तीर्थ का निर्माण किया, संविधान दिवस मनाना शुरू किया और उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। बाबा साहेब के प्रति कांग्रेस की घृणित मानसिकता ने कांग्रेस का चेहरा बेनक़ाब कर दिया है”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments