Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपंचतत्व में विलीन हुए ओपी चौटाला, दोनों बेटों ने मिलकर दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए ओपी चौटाला, दोनों बेटों ने मिलकर दी मुखाग्नि

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। शनिवार को तेजा खेड़ा फार्म हाउस में धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके दोनों बेटों अजय सिंह चौटाला और अभय सिंह चौटाला ने चिता को मुखाग्नि दी।

तेजा खेड़ा फार्म हाउस के बाहर मैदान में तैयार किए गए श्मशान घाट पर प्रदेश के कोने-कोने से आए हजारों लोगों ने नम आंखों और आसमान में गूंजते नारों के साथ अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। इससे पहले दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौटाला के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए तेजा खेड़ा फार्म हाउस में रखा गया।

दोनों भाइयों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा

राजनीतिक मतभेद के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश के अंतिम संस्कार में उनके दोनों बेटे अजय सिंह चौटाला और अभय सिंह चौटाला एक साथ नजर आए। दोनों भाइयों ने नम आंखों से अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। चौटाला परिवार के बड़े भाई ओम प्रकाश चौटाला की अर्थी जब घर से निकाली गई तो पूरा परिवार गमगीन नजर आया। पिता को अंतिम विदाई देने के दौरान उनके छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला काफी भावुक नजर आए।

चौटाला परिवार से स्वर्गीय चौटाला के छोटे भाई पूर्व मंत्री रणजीत सिंह, भतीजे रवि चौटाला, डबवाली विधायक अदिति देवी लाल, भतीजे अनिरुद्ध चौटाला, भतीजे संदीप चौधरी, पोते पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पोते दिग्विजय चौटाला, करण सिंह चौटाला, रानिया विधायक अर्जुन सिंह चौटाला, पोते सूर्यप्रकाश चौटाला और पड़पोते उधम सिंह चौटाला अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा, राम बिलास शर्मा, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, सिरसा विधायक गोकुल सेतिया, मनप्रीत सिंह बादल, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से विभिन्न राजनेता, वर्तमान और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इनेलो के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा था कि तबीयत बिगड़ने के बाद चौटाला को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई. चौटाला के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. ओम प्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला (आईएनएलडी नेता) और बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला (जननायक जनता पार्टी प्रमुख) और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित परिवार के अन्य सदस्य तेजा खेड़ा पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments