Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedजगत गुरू स्वामी ब्रह्मानंद के जन्मोत्सव पर होगा कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र...

जगत गुरू स्वामी ब्रह्मानंद के जन्मोत्सव पर होगा कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण  होंगे शामिल

चंद्रशेखर धरणी: जगत गुरू स्वामी ब्रह्मानंद सेवा समिति (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष जगदीश ने बताया कि स्वामी ब्रह्मानंद महाराज के 116वें जन्मदिवस पर 25 दिसंबर को रोड धर्मशाला पंचकूला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, कार्यक्रम अध्यक्ष हिम्मत सिंह (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष), सम्मानीय अतिथि धर्मवीर मिर्जापुर, सतपाल सिंह झांबा (पुंडरी विधायक) होंगे। उन्होंने बताया कि गुरु जी की शिष्या साध्वी सरला जी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। इस आयोजन को लेकर हाल ही में कोर कमेटी की एक बैठक संस्था की ओर से आयोजित की गई थी। बैठक में जगदीश गुरनाम सिंह, धर्मवीर चौधरी, कृपाल सिंह मौजूद थे।

संस्था के प्रधान जगदीश चंद व उप प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि इस संस्था का प्रमुख लक्ष्य सामाजिक जागरूकता कुरीतियों के खिलाफ जन चेतना, वृक्षारोपण, रक्तदान, नेत्रदान, गरीब कन्याओं की विवाह शादी में मदद तथा समाज के उत्थान का लक्ष्य रखा गया है। इन्होंने बताया कि संस्था पूरी तरह से गैर राजनीतिक रूप से सामाजिक सहभागिता के दायित्व का निर्वाहन करेगी। नशे के खिलाफ विशेष सामाजिक चेतना के दायित्व का बीड़ा संस्था ने उठाया है, जिसे लेकर समय-समय पर लोगों को जागरूक करने तथा अन्य संसाधन अपनाए जाएंगे। विशेषकर स्कूल और कालेज जाने वाली छात्र छात्राओं को संरक्षण देने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस अभियान को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने संस्था के सदस्यों को अगाह किया कि वे समाज व राष्ट्रहित में अहिसक आंदोलन के लिए तैयार रहें। राष्ट्र विरोधी विचारों और असमाजिक तत्वों से युवा सदस्यों को सदा ही सचेत रहना चाहिए।

प्रधान और उप प्रधान ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार अपने स्तर पर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है, मगर लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश की जनता और खासतौर पर युवाओं से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे संस्थान के अभियान में बढ़चढ़ कर शामिल होने की अपील भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments