Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedचुनाव से पहले केजरीवाल ने किया दलित छात्रों के लिए आंबेडकर स्कॉलरशिप...

चुनाव से पहले केजरीवाल ने किया दलित छात्रों के लिए आंबेडकर स्कॉलरशिप का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के दलित छात्रों के लिए डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। इस दौरान केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर का मजाक उड़ाया था। केजरीवाल ने कहा कि जब बाबा साहब जिंदा थे, तब भी लोग उनका मजाक उड़ाते थे। बाबा साहब की वजह से ही संसद है और किसी ने नहीं सोचा होगा कि संसद का मजाक उड़ाया जाएगा।

हम इसकी निंदा करते हैं, लेकिन इसके जवाब में मैं बाबा साहब के सम्मान में एक बड़ा ऐलान कर रहा हूं। आज मैं चाहता हूं कि दलित समुदाय का कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। दिल्ली सरकार उठाएगी पढ़ाई का सारा खर्च केजरीवाल ने कहा कि आज मैं डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप की घोषणा करता हूं, जिसके तहत दलित समुदाय का कोई भी बच्चा दुनिया की किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहता है, तो बस उस यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले और दिल्ली सरकार उसकी पढ़ाई का सारा खर्च उठाएगी।

सरकारी कर्मचारी भी उठा सकेंगे लाभ

उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्र भारत में विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए मैं दलित समुदाय के लिए इस योजना की घोषणा कर रहा हूं। यह योजना दलित समुदाय के सरकारी कर्मचारियों पर भी लागू होगी। हम इस योजना के जरिए अमित शाह जी द्वारा किए गए मजाक का जवाब दे रहे हैं।

इन योजनाओं की पहले ही हो चुकी है घोषणा

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी स्वास्थ्य योजना की घोषणा की थी। इसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इसमें कोई सीमा या श्रेणी नहीं है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह योजना लागू की जाएगी। वहीं, केजरीवाल ने महीने की शुरुआत में महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments