Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsओपी चौटाला के साथी आरएस चौधरी ने बताया उनके काम करने का...

ओपी चौटाला के साथी आरएस चौधरी ने बताया उनके काम करने का तरीका, घोषणा करने से पहले करते थे अधिकारियों से मंत्रणा

चंद्रशेखर धरणी: हरियाणा की राजनीति के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन से जहां राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। वहीं, उनकी कार्यप्रणाली को लेकर भी कईं किस्से हैं। चौटाला के साथ निजी तौर पर जुड़े पूर्व आईएएस अधिकारी आरएस चौधरी ने उनके निधन को निजी और पार्टी दोनों का नुकसान बताते हुए कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ओम प्रकाश चौटाला का खड़ा किया हुआ संगठन है। उनके साथ जो भी व्यक्ति एक बार जुड़ जाता था, वह कभी भी राजनीतिक कारणों के चलते उनसे अलग नहीं हुआ।

प्रशासन पर उनके जैसी मजबूत पकड़ आज तक किसी भी मुख्यमंत्री की नहीं रही। चौधरी बताते हैं कि बंसीलाल को एक सख्त मुख्यमंत्री माना जाता था, लेकिन उनकी भी प्रशासन पर अधिक पकड़ नहीं थी। बंसीलाल को लेकर अधिकारियों में डर रहता था, जबकि ओम प्रकाश चौटाला की प्रशासन पर सीधी पकड़ थी। वह हर चीज को जनहित से जोड़कर देखते थे। रात में 12 बजे भी वह जनता के काम करते थे। ऐसे नेता बहुत कम होते है। उनका निधन प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए भी एक बड़ा नुकसान है।

रोजाना रात में डीसी-एसपी से करते थे बात

आरएस चौधरी ने बताया कि ओम प्रकाश चौटाला हर समय जनहित के कामों में ही व्यस्त रहते थे। मुख्यमंत्री रहते हुए वह रोजाना रात में 10 बजे हर जिले के डीसी और एसपी से बात कर वहां की समस्याओं की जानकारी लेते थे। इसके अलावा वह किसी भी काम की घोषणा करने से पहले उससे संबंधित अधिकारियों को बुलाकर उस बारे में पूरा अध्ययन करते थे। पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही वह किसी काम की घोषणा करते थे। आज उस स्तर का कोई नेता नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments