Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर PM मोदी ने शेयर...

पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर PM मोदी ने शेयर की पुरानी तस्वीर, कईं दिग्गजों ने जताया शोक

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा की राजनीति में सबसे सक्रिय नेता के रूप में पहचाने जाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री ओपी चौटाला के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं ने शोक जताया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम प्रकाश चौटाला के साथ अपनी पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने देश के उप प्रधानमंत्री रहे अपने पिता चौधरी देवीलाल के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।” पीएम की ओर से पोस्ट की गई पुरानी तस्वीर में वह चौटाला के साथ खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उस समय की है, जब मोदी गुजरात के और चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री थे।”

‘हरियाणा और देश की सेवा में चौटाला ने दिया योगदान’

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पर पोस्ट कर ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश चौटाला के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में उचित योगदान दिया। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments