Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsएक देश-एक चुनाव की पूरा देश कर रहा सराहना – अरविंद शर्मा

एक देश-एक चुनाव की पूरा देश कर रहा सराहना – अरविंद शर्मा

चंद्रशेखर धरणी : केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में लाए गए एक देश-एक चुनाव के बिल का जहां विपक्ष की ओर से विरोध किया जा रहा है। वहीं, बीजेपी के नेता और मंत्री इसके फायदे गिनाकर देश के विकास को गति मिलने की बात कह रहे हैं। हरियाणा के पर्यटन और सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि एक देश-एक चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुरू से ही लक्ष्य रहा है। अभी हाल ही में हरियाणा और झारखंड के चुनाव हुए थे। उसके बाद महाराष्ट्र के चुनाव हुए। उससे पहले लोकसभ के चुनाव हुए। अब आने वाले दिनों में दिल्ली में चुनाव होने हैं। ऐसे में ज्यादातर समय चुनाव में ही निकल जाता है। कभी विधानसभा, कभी लोकसभा, कभी निकाय तो कभी पंचायत के चुनाव होते हैं। एक देश-एक चुनाव से हर चीज की बचत होगी। साथ ही आचार संहिता लगने के कारण देश के विकासात्मक कार्यों में होने वाली रुकावट भी दूर होगी और देश तेजी से विकास कर पाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले की आज पूरा देश सराहना कर रहा है।

ऑनलाइन होगा पर्यटन और सहकारिता विभाग
पर्यटन और सहकारिता को लेकर अरविंद शर्मा ने कहा कि उनकी ओर से विभागों के अधिकारियों की बैठक ली गई है। दोनों विभागों के पूरे सिस्टम को जोड़कर कंप्यूटीराइज किया जा रहा है। अभी कुछ सिस्टम ऑनलाइन है, लेकिन जल्द ही पूरे सिस्टम को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इससे टूरिज्म और सहकारिता विभाग पहले से अधिक उन्नति कर पाएगा।

जनता के बीच होना चाहिए जनप्रतिनिधि
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से जल्द ही प्रदेश का धन्यवादी दौरा शुरू किए जाने को लेकर अरविंद शर्मा ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को हमेशा जनता के बीच रहना चाहिए, जिससे उन्हें जनता की समस्याओं के बारे में पता चल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी तो पहले से ही हमेशा जनता के बीच रहते हैं। इसके लिए उनके चंडीगढ़ और दिल्ली निवास के दरवाजे हमेशा जनता के लिए खुले रहते हैं। मुख्यमंत्री की ओर से तो पहले से ही जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments