Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedSIR यूपी से कटा 2.8 करोड़ वोटर्स का नाम, जांच के दायरे...

SIR यूपी से कटा 2.8 करोड़ वोटर्स का नाम, जांच के दायरे में आए मोहम्मद शमी

कोलकाता के जादवपुर स्थित एक स्कूल में SIR सत्यापन से जुड़ी सुनवाई के लिए भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को सोमवार को उपस्थित होना था। हालांकि, उस दिन वह राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल टीम की ओर से खेल रहे थे, जिस कारण वह सुनवाई में शामिल नहीं हो सके।

अधिकारियों के अनुसार, इस सुनवाई के लिए मोहम्मद शमी के साथ उनके भाई मोहम्मद कैफ को भी बुलाया गया था। शमी ने निर्वाचन आयोग से नई तारीख निर्धारित करने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब उनकी सुनवाई 9 जनवरी से 11 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। शमी कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 93 के मतदाता हैं, जो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय का बयान

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शमी और उनके भाई द्वारा भरे गए नामांकन फॉर्म में कुछ गलतियां पाई गई थीं। इसी कारण दोनों को सत्यापन के लिए उपस्थित होने का नोटिस भेजा गया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहम्मद शमी अपने क्रिकेट करियर के चलते कई वर्षों से कोलकाता में रह रहे हैं। कम उम्र में ही वह कोलकाता आ गए थे और बंगाल के पूर्व रणजी कप्तान ‘समबरन बनर्जी’ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने बंगाल की अंडर-22 टीम में जगह बनाई।

कैसे सामने आया मामला

यह मामला पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के दौरान सामने आया, जिसके तहत मतदाता सूची को अपडेट और दुरुस्त किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में कई जानी-मानी हस्तियों को भी आम मतदाताओं की तरह नोटिस जारी किए गए हैं। इस अभियान में मोहम्मद शमी के अलावा अभिनेता- सांसद देव, अभिनेता दंपति लाबोनी सरकार और कौशिक बंद्योपाध्याय के नाम भी सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments