Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
कारगिल विजय दिवस के 26 साल, देशभर में कार्यक्रम
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकारगिल विजय दिवस के 26 साल, देशभर में कार्यक्रम

कारगिल विजय दिवस के 26 साल, देशभर में कार्यक्रम

आज, 26 जुलाई 2025 को कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसके साथ ही आज भारतीय सेना द्वारा किया गया ऑपरेशन विजय ने भी अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं। आज देशभर में वीर शहीद जवानों के बलिदान की याद में कार्यक्रम किए जाएंगे। कारगिल वॉर मेमोरियल में रीथ लेइंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, सुबह 8 बजे रीथ लेइंग सेरेमनी होगी। 9 बजकर 15 मिनट पर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे। इसके बाद करीब साढ़े 9 बजे गौरव गाथा सुनाई जाएगी। इसके बाद लगभग 10 बजकर 15 मिनट पर आर्मी चीफ अपना संबोधन देंगे।

हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। 26 जुलाई 1999 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय की सफलता का ऐलान किया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर स्थित कारगिल के उन इलाकों पर दोबारा जीत हासिल की थी जिन पर पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकियों ने घुसपैठ कर कब्जा कर लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments